रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: सिल्ली,प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सिल्ली में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। संकुल साधन सेवी रुबी देव की मौजूदगी में आयोजित बैठक में महावीर चक्रवर्ती को अध्यक्ष तथा डोली देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों में परदा देवी, अनीता देवी, गीता देवी, मंजूरा देवी, किरण देवी, प्रमिला देवी, अमृता देवी, धीरेन्द्र महतो, देवराज महतो, रमेश महली, सिस्कू लोहरा, दीपक रजक और श्यामसुंदर महली शामिल हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिनीता कुमारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी। सीआरपी रुबी देव ने भी नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते ह...