Ranchi News: प्रॉपर्टी एक्सपो में दिखा लोगों का उत्साह, कई ने बुक की प्रॉपर्टी
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। 'हिन्दुस्तान' की ओर से बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो के अंतिम दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग प्रॉपर्टी की जानकारी लेने और निवेश के लिए प्रावधानों को समझने पहुंचे। सुबह से ही लोगों का अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दो दिन के एक्सपो में 300 से अधिक लोगों ने देश के विभिन्न शहरों में प्रीमियम प्रॉपर्टी की जानकारी ली और काफी लोगों ने बुकिंग भी की। एक्सपो में आए घर खरीदारों और निवेशकों के चेहरे पर एक ही स्थान पर अपने सपनों का आशियाना चुनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान शहरवासियों को देशभर की रियल स्टेट कंपनियों में निवेश करने और अपने लिए एक बेहतरीन घर चुनने का एक मंच प्रदान किया गया। लोगों ने देश के विभिन्न शहरों में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.