रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज, मेसरा में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम और हरा झारखंड, प्यार झारखंड अभियान की शुरुआत हुई। उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्राचार्य उमेश यादव ने छात्र-छात्राओं को जनजीवन में पेड़-पौधों के महत्व और लाभ की जानकारी दी। विद्यार्थियों से अपने घर के आसपास एक पौधा लगाने की अपील की। मौके पर ममता मिंज, सुधा तिवारी, हरिमणि सुबेदी, संजय कुमार, अनिता रानी, जेवियर वाडा, अफताब्दी परवीन, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...