Ranchi News: प्री-वेडिंग शूट के बहाने रांची बुलाया, होटल से 12 लाख के कैमरे चोरी
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची। रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से करीब 12 लाख रुपये के कैमरा और फोटोग्राफी उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल निवासी राहुल दास और धनंजय घोष के आवेदन पर पुलिस ने डेली मार्केट थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में विश्वजीत सिन्हा और रितेश को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार, प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दोनों को रांची बुलाया गया था। 20 अगस्त की रात रांची पहुंचने पर रितेश उन्हें होटल राजधानी प्लाजा के कमरा नंबर 303 में ले गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, खाना खाने जाने से पहले उन्हें कैमरा सेट होटल में छोड़ने को कहा गया। लौटने पर कमरे से लेंस, गिंबल, फ्लैश समेत करीब 12 लाख रुपये के उपकरण गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक काला बैग लेकर कमरे में जाते और निकलते द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.