Ranchi News: प्रश्न मंच और शतरंज प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। अग्रवाल सभा, रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को प्रश्न मंच और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रीति पोद्दार द्वारा गणेश वंदना से हुई, जबकि उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष रतन लाल बंका ने किया। प्रतियोगिता में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग प्रश्न मंच में उन्नत सरावगी प्रथम, स्वीकृत अग्रवाल द्वितीय और उदिता सरावगी तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में शशांक मोदी व आंचल झुनझुनवाला ने पहला, नोमीता व चहक अग्रवाल ने दूसरा तथा तेजस व शारदा देवी डोलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच के निर्णायक प्रभाकर अग्रवाल और शतरंज के अपूर्व चक्रवर्ती रहे। मौके पर सभा अध्यक्ष मनोज चौधरी व समाज के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.