रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के ठाकुरगांव और बुढ़मू मंडल की संयुक्त बैठक मंगलवार को सेतु विद्यालय परिसर में हुई। मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, वादाखिलाफी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर 2026 को रांची से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में भाजपा के कार्यक्रम विभाग के प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, जिला अध्यक्ष न...