Ranchi News: प्रत्येक पात्र श्रमिक की सही जानकारी एकत्रित करने का निर्देश
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के निर्माण, असंगठित और प्रवासी श्रमिकों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को चान्हो प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सर्वेक्षण कार्य की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में बताया गया कि सर्वेक्षण के माध्यम से विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों का अद्यतन डाटा तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर योग्य श्रमिकों का निबंधन कर उन्हें श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सदर प्रखंड में निर्माण असंगठित और प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.