Ranchi News: प्रतिमा विसर्जन के बाद निगम ने 18 तालाबों में चलाया सफाई अभियान
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के बाद तालाबों में प्रतिमा विसर्जन से जमा हुए अवशेषों और पूजा सामग्री को हटाने के लिए रांची नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। शहर के 18 चिह्नित विसर्जन स्थलों पर करीब 600 सफाई मित्रों को लगाया गया। टीम ने तालाबों और घाटों की सफाई कर मूर्तियों के अवशेष निकाले और पूजा सामग्री का निस्तारण किया। वहीं, छठ महापर्व को देखते हुए शहर के 74 तालाबों के घाटों पर भी विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों की तैनाती की गई है। निगम का कहना है कि छठ से पहले तालाबों और घाटों को स्वच्छ बनाना है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान परेशानी नहीं हो। विसर्जन के बाद तत्काल सफाई से जलाशयों में पूजा सामग्री और मूर्तियों के अवशेष जमा होने से रोकने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.