Ranchi News: प्रतिभोत्सव 2.0 में बच्चों ने अपनी कला का बिखेरा जलवा
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ और निवेदिता एक्टिविटी क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोयला हॉल में 'प्रतिभोत्सव 2.0' का आयोजन किया गया। चार चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि महापौर रोशनी खलखो ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रुचि के क्षेत्र में निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित मिलती है। वहीं एकेडमी की कोऑर्डिनेटर त्रिशा तानिया सेन ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: लायंस क्लब की ओर से प्रतिभोत्सव 2.0 का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.