रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन में क्रिएटिव यूनिक डिस्कवरी प्लेटफॉर्म, गुमला से जुड़े मेधावी एवं रचनात्मक विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी शहर या गांव की सीमाओं की मोहताज नहीं होती। छोटे शहरों, गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चे भी अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरे समर्पण के साथ प्रयास करने तथा देश और झारखंड के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, लेकिन शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान,...