रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जेईपीसी की ओर से पहली बार आयोजित झारखंड स्कूल आइडल: 'सुर और ताल संग्राम' का ग्रैंड फिनाले शनिवार को ऑड्रे हाउस में हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित स्कूली विद्यार्थियों ने गायन एवं नृत्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की चारों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 20 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जेईपीसी निदेशक शशि रंजन, विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक डॉ कुमार संजय झा और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने विजेताओं को सम्मानित किया। अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने किया। प्रतियोगिता की चारों श्रेणियों में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले कुल 20 प्रतिभागियों...