Ranchi News: प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करने का लें संकल्प : फा. मेलक्योर तिर्की
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। युवाओं में नैतिकता, सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संत जोसेफ उच्च विद्यालय, तोरपा में डीएएडी (डू अ गुड डीड ए डे) यानी 'प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करें' विषय पर एक दिवसीय प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सलेसियन धर्म समाज एवं डॉन बोस्को संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत प्रार्थना सभा और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेव. अनिल बिलुंग ने कहा कि नैतिक शिक्षा और सेवा की भावना ही विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाती है। उन्होंने छात्रों से प्रतिदिन कम से कम एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता का विचार मुख्य वक्ता फा. मेलك्योर तिर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.