Ranchi News: प्रखंड कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलजमाव होने से परेशानी
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलजमाव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मुख्य द्वार के सामने पानी जमा हो गया है, जिससे सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर कार्यालय परिसर में प्रवेश करना पड़ रहा है। बेड़ो प्रखंड की 17 पंचायतों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। मुख्य द्वार पर जलजमाव के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाई हो रही है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रखंड परिसर में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृषि कार्यालय समेत आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालय संचालित हैं।ग्रामीणों का कहना है कि संपन्न लोग चारपहिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.