Ranchi News: पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पिता को चाकू मारकर किया घायल
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस इलाके में पैसों के विवाद में एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 21 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे की है। पीड़ित नागेंद्र अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनका बेटा सोनू सिंह वहां पहुंचा और अपने माता-पिता से पैसे मांगने लगा। जब दोनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो वह आपा खो बैठा और उनसे बहस करने लगा। देखते ही देखते बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच आक्रोशित सोनू ने घर में रखे छूरे से पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने घायल पिता व मां को घर से बाहर निकाल दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद पीड़ित नागेंद्र ने चुटिया थाने में अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.