रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर में रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता राधा कुमारी ने गुरुवार को रातू थाना में आवेदन देकर दो नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार मंगलवार दोपहर वह घर पर थी। इसी दौरान चटकपुर निवासी सूरज यादव और रोहित कुमार तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। पुराने रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और छेड़खानी की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ रातू थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने रातू थाना कांड संख्या 287/26 ...