रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम ने फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अन्य अवरोधों से मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है। इस कड़ी में निगम की टीम ने गुरुवार की रात कांके रोड से हरमू बाईपास रोड तक कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगे दो अस्थायी बैम्बू होर्डिंग, एक मोनोपोल और एक यूनिपोल को हटाया। निगम ने बताया कि संबंधित विज्ञापन एजेंसियों और संचालकों को पहले ही सात दिनों की समय-सीमा दी गई थी। उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर फुटपाथ से अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाएं स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद निगम ने अब चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान फुटपाथों पर पैदल...