Ranchi News: पेसा नियमावली 2025 की खामियां को दूर करने की मांग
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। झारखण्ड उलगुलान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक अलेस्टेयर बोदरा के नेतृत्व में सोमवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया से उनके आवास पर मिला और पेसा नियमावली 2025 में खामियों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि पेसा नियमावली-2025 में कई गंभीर खामियां हैं। विशेषकर पेसा कानून-1996 की धारा 4(ण) के आलोक में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। यह पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। जमीन अधिग्रहण के संबंध में नियमावली में किया गया प्रावधान भी दुविधापूर्ण है। पारम्परिक ग्राम सभा के कोरम के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई है। संघ ने कहा कि नियमावली के माध्यम से पारम्परिक ग्राम सभा की विशेष बैठक के आयोजन का दायित्व ग्राम पंचायत के मुखिया और अधिकारियों को सौंप कर पेसा कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.