रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। कोईल कारो जनसंगठन एवं गुड़िया पड़हा के संयुक्त तत्वावधान में तपकरा स्थित पड़हा बागीचा में गुरुवार को परंपरागत ग्रामसभा के अधिकार एवं पेसा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में संवाद और इंजोत संस्था का योगदान रहा। कार्यशाला में गुड़िया पड़हा, बोदरा पड़हा, कोनगाड़ी पड़हा, तोपनो पड़हा, भेंगरा पड़हा एवं कन्डुलना पड़हा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों से सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि परंपरा से चली आ रही हमारी व्यवस्था के अनुरूप ही कार्यपद्धति संचालित करनी होगी। पेसा कानून का मूल उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि पड़हा व्यवस्था और पारंपरिक ग्राम सभा में सामंजस्य स्थापित कर संविधान की पांचवीं अनुस...