रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: बेड़ो/इटकी। हिटी बेड़ो के महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप एवं अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, इटकी के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों के साथ पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार, ग्राम स्वशासन तथा पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए। इस दौरान पेसा कानून के प्रावधानों, ग्रामसभाओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

पेसा कानून और ग्रामसभा के अधिकारों पर चर्चा मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में 2 जनवरी 2026 को पेसा नियमावली का लागू होना, राज्य सरकार की एक ...