Ranchi News: पेयजल स्वच्छता विभाग की जमीन का अतिक्रमण का प्रयास, केस दर्ज
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध सड़क निर्माण किए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। बूटी पंप हाउस के पीछे आदर्श नगर जाने वाले मार्ग पर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जमीन को कब्जा कर सड़क निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य को पुलिस की मदद से विभागीय अधिकारियों ने बंद करवा दिया। इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद हरिजन ने अज्ञात के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सहायक अभियंता ने आवेदन में कहा कि प्रोजेक्ट मैनेजर, पाथक यूटिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 15 जुलाई को सूचना दी कि बूटी पंप हाउस के समीप नए पंप हाउस के पीछे आदर्श नगर जाने के लिए कुछ अज्ञात लोग विभागीय सरकारी भूमि पर सड़क निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.