Ranchi News: पेनाल्टी शूटआउट में बानपुर ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब बानपुर ने जीता। रविवार को शासनबेड़ा मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में बानपुर ने चांदीडीह को पेनाल्टी शूटआउट में हराया। विजेता और उपविजेता टीम को एक-एक खस्सी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के युवा नेता महावीर महतो ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नरेश महतो, रोहित महतो, उमेश महतो, रोशन महतो, जगदेव महतो, संदीप महतो, दुर्गा महतो, रामकुमार महतो, रोहित एक्का और अमर मिंज समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.