Ranchi News: पेनाल्टी शूटआउट में एबीसीपी ने जीती चैंपियन ट्रॉफी
रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के बड़ाम पंचायत स्थित स्कूल मैदान में 4एस क्लब की ओर से आयोजित 42वीं नव दिवसीय जतरा सह बड़ाम चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल में आरएसबीएमआर महिलौंग और एबीसीपी एफसी की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में एबीसीपी एफसी ने 5-4 से जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश कच्छप ने शील्ड और तीन लाख रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। उपविजेता आरएसबीएमआर महिलौंग को शील्ड और दो लाख रुपये मिले। तीसरे और चौथे स्थान पर रही रांची क्लब रांची और बांधगाड़ी एफसी की टीमों को 50-50 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग के फाइनल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.