Ranchi News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग में नवागढ़ सोसो स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक दुर्घटना में कुच्चु के कामता निवासी 21 वर्षीय दुबराज बेदिया घायल हो गया। दुर्घटना के समय वह बाइक से गेतलसूद की ओर जा रहा था। सोसो स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुबराज का एक पैर टूट गया। घायल दुबराज का सदर अस्पताल, रांची में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.