Ranchi News: पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर सीसीएल के रिटायर डॉक्टर से 2 करोड़ ठगे
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सीसीएल से रिटायर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव चौधरी से पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी देने का झांसा देकर दो करोड़ से अधिक की ठगी कर ली गई। हजारीबाग साउथ शिवपुरी निवासी पिंकू चौधरी को आरोपी बनाते हुए डॉ ब्रह्मदेव ने पुंदाग ओपी में केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिंकू से पिछले कई वर्षों से परिचय था। इसी का लाभ उठाते हुए 20 मार्च 2022 को वह उनके पुंदाग स्थित आवास पर आया। बताया कि उनके नाम पर एचपीसीएल से चौपारण में पेट्रोल पंप की डीलरशिप स्वीकृत हुई है। पूंजी की कमी की बात कह उनसे और उनकी पत्नी डॉ प्रभा कुमारी को कारोबार में 49% हिस्सेदार बनाने का प्रस्ताव दिया। 30 अप्रैल 2022 को एग्रीमेंट कराया गया। इसके बाद आरोपी ने उनसे राशि ली। इस बीच आरोपी ने उन्हें एचपीसीएल के नाम 72...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.