रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। ओवरब्रिज स्थित तिवारी बेचर पेट्रोल पंप में कर्मियों से मारपीट व लूटपाट करने के मामले में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञानचंद्र झा ने दर्ज केस में पप्पू वर्मा समेत 40 अज्ञात को आरोपी बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि 19 अक्तूबर की रात में पंप पर मेघा व नंदनी कार्यरत थीं। तभी पेट्रोल लेने के लिए दो युवक आए और कर्मियों से छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करने लगे। यह देखकर अन्य कर्मी पहुंचे और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने पप्पू वर्मा समेत 40 अज्ञात लोगों को पंप में बुला लिया। जमकर हंगामा किया और कर्मियों से मारपीट की। इस बीच 12 हजार रुपए भी लूट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...