Ranchi News: पेट्रोल छिड़क युवक को आग लगाने में दो आरोपी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने युवक को पेट्रोल छिड़कर आग लगाने के मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बलदेव सहाय लेन निवासी मो असलम और संटू उर्फ मो जुबरेल कुरैशी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ मो आरिफ ने लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है। मो आरिफ ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई मो समीर उर्फ सोनू ऑटो चलाता था। 12 जुलाई को उसने आरोपियों का ऑटो चलाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपियों और मो समीर के बीत तीखी बहस हुई। इसी क्रम में आरोपियों ने सोनू पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। इस घटना में सोनू के हाथ, छाती समेत शरीर के अन्य अंग झुलस गए। आनन-फानन में सोनू को रिम्स में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सोनू के छोटे भाई आरिफ थाना पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.