Ranchi News: पेंशन लाभुकों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें : डीसी
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सामाजिक सुरक्षा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य पेंशन योजनाओं के भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने आवंटित राशि के आधार पर लाभुकों को ससमय भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं से वंचित योग्य लाभुकों को चिन्हित कर जोड़ने तथा लाभुकों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराने को कहा। जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के दौरान चाइल्ड केयर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.