रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन व पारिवारिक पेंशन में की जा रही कटौती के विरोध में मंगलवार को निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि नगर विकास विभाग की गलत नीतियों के कारण पेंशनभोगियों की पेंशन में कटौती की गई है। इस दौरान पेंशनभोगियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें पहले की तरह पूरी पेंशन नहीं मिली तो वे सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि इस मामले में वे बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगेंगे। इसके बाद उन्हें अपनी समस्या बताएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...