Ranchi News: पूर्व सांसद ने खराब सड़क को ले सौंपा ज्ञापन
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति को लेकर पथ निर्माण विभाग के सचिव से मिलकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ओरमांझी समेत जिले के उन प्रखंडों में जहां स्टोन चिप्स और पत्थर की खदानें हैं, वहां ग्रामीण सड़कों की हालत जर्जर है। खदानों से बड़े हाइवा और ट्रकों से पत्थर की ढुलाई के कारण सड़कें लगातार खराब हो रही हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने कुच्चू से सदमा, मंदिरों से कुल्ही, कुल्ही से कुकुई, चुटुपालू से जदिया, पिस्का मोड़ से गणेशपुर-बरतुआ और पिस्का मोड़ से इच्छादाग जाने वाली सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी कई ग्रामीण सड़कों की स्थिति खराब है, जिनकी शीघ्र मरम्मत जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.