रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। एदलहातु ग्राम निवासी और मधुकामा पंचायत के पूर्व मुखिया चंडी चरण सिंह मुंडा का गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि चंडी चरण सिंह मुंडा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे थे। मुखिया रहते हुए पंचायत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और मिलनसार जनप्रतिनिधि को खो दिया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...