रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षा मंत्री सह झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शनिवार को बेड़ो स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यालय के विकास और शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा नियमित कक्षाएं संचालित करने, अनुशासन बनाए रखने और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर जोर दिया। बैठक में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय के शिक्षकों की कमी, खराब पड़े चार कंप्यूटर सिस्टम, जर्जर भवन को हटाकर नए भवन का निर्माण, विद्यालय में सीसीटीवी, कै...