Ranchi News: पूर्व एसपीओ ने थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, डीजीपी से शिकायत
रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पूर्व विशेष अधिकारी (एसपीओ) गणेश राम ने मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीमूल एक्का पर ब्राउन शुगर की तस्करी कराने और अवैध वसूली करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर पूर्व एसपीओ ने डीजीपी, एडीजी समेत अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत कर थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व एसपीओ ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा चलाए जा रहे अवैध सिंडिकेट और भ्रष्टाचार का विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पूर्व एसपीओ का आरोप है कि उनके क्षेत्र में मासूमों से ड्रग्स की बिक्री करायी जा रही है। तस्कर खुलेआम ब्राउन शुगर समेत अन्य चीजें बेच रहे हैं। पकड़े जाने पर तस्कर के कहने पर थाने से ही छोड़ दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.