रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा गर्ल्स मिडिल स्कूल (बंगला स्कूल) में रविवार को पूर्ववर्ती छात्राओं के संगठन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और पूर्ववर्ती छात्राओं ने गीत, नृत्य और योग की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युत मित्रा, उपाध्यक्ष शुभेंदु भट्ट, सचिव चंचल चटर्जी, उपसचिव देवाशीष विश्वास और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुबीर लाहिरी की उपस्थिति में हुई। स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉ मोऊ संतारा, दीपिका झा, रजनी बख्शी व किम मिश्रा के निर्देशन में गीत, नृत्य और योग की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी सुबीर लाहिरी और स्कूल की संगीत शिक्षिका सीमा भौमिक ने एकल गायन प्रस्तुत किया। पूर्ववर्ती छात्रा दीपिका झा और डॉ मोऊ स...