Ranchi News: पूजा से पहले वेतन नहीं मिलने पर उत्पादन होगा बाधित : संघ
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची। एचईसी मजदूर संघ ने दुर्गा पूजा से पहले सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने की मांग निगम प्रबंधन से की है। संगठन के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा है कि त्यौहार को लेकर हर माह कर्मियों के वेतन का भुगतान और पदोन्नति के लिए तय समय-सीमा को पांच से घटाकर तीन साल किया जाए। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2018 से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को चालू किया जाए। उन्होंने कहा है कि मजदूरों व कर्मियों की जायज मांग को समय रहते पूरा नहीं किए जाने पर उत्पादन बाधित किया जाएगा। ये जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने दी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दशहरा से पूर्व अक्तूबर के वेतन का हो अग्रिम भुगतान : शिक्षक संघ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.