Ranchi News: पूजा में विधि-व्यवस्था बनाने, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर के निर्देश
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था की रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने बुधवार को समाहरणालय में समीक्षा की। दोनों अफसरों ने सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकारी व पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहें। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखने को भी कहा गया। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करने और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीसीटीवी, मजिस्ट्रेट तैनात और सोशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.