Ranchi News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को नामकुम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ कमल किशोर सिंह ने की। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। समितियों से पूजा के दौरान महिला और पुरुष वॉलेंटियर रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली की समुचित व्यवस्था करने और पंडालों के लिए भवन निर्माण विभाग से एनओसी लेने को कहा। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने पूजा के दौरान डीजे पर पाबंदी, समय पर विसर्जन और अभद्र गानों से दूर रहने की बात कही। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने पूजा के दौरान सड़क पर चंदा नहीं करने, जबरन चंदा वसूली से बचने और किसी भी आपत्तिजनक मामले की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्गा पूजा को लेकर गढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.