Ranchi News: पूजा पंडालों को सीसीटीवी कैमरे की जद में रखें: डीएसपी
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया गया। डीएसपी दीपक कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन की गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि डीजे और नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडालों को सीसीटीवी कैमरे की जद में रखने, आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण रखने, सड़कों पर पर्याप्त बिजली व्यवस्था और पूजा स्थलों की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने और किसी भी तरह के मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की बात कही। यह भी पढ़ें- Pakur News: दुर्गापूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.