रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस में कई अहम पदों पर रिक्तयां हैं, बावजूद इसके पांच आईपीएस अधिकारी कई माह से पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत हैं। पुलिस मुख्यालय ने पांचों अफसरों की पोस्टिंग के लिए प्रस्ताव भी गृह विभाग को भेजा था। लेकिन, इसके बाद भी अफसरों की पोस्टिंग नहीं हो पायी। राज्य में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से तकरीबन सात माह पहले 2007 बैच के आईपीएस आईजी राकेश बंसल और 2013 बैच के आईपीएस हरिलाल चौहान लौट चुके हैं। दोनों के योगदान के बाद अबतक पदस्थापना नहीं हुई। वहीं, 17 अप्रैल को बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश को हटाया गया था, लेकिन उसके बाद उनका पदस्थापना नहीं हो पाया। इसी तरह जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय व सरायकेला खरसांवा एसपी निधि द्विवेदी को भी 30 जून को कानून व्यवस्था के अनुपालन नहीं कराने के आ...