Ranchi News: पुलिस ने लापता युवक को परिजनों से मिलाया
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। राहे पुलिस ने शनिवार को 15 दिनों से लापता एक युवक को उसके परिजनों से मिलाया। छत्तीसगढ़ के डाबरा जिले के कोटमी थाना क्षेत्र निवासी दीपक वारेन, पिता भोजराम वारेन, शुक्रवार सुबह राहे के सुभाष चौक के पास भटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस युवक को सुरक्षित थाना लेकर आई। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने युवक से पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण युवक यह बताने में असमर्थ था कि वह घर से राहे कैसे पहुंचा। पुलिस के प्रयास से युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित हुआ। जानकारी मिलने के बाद परिजन राहे थाना पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद शनिवार को पुलिस ने दीपक वारेन को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने युवक को सुरक्षित वापस पाने पर राहे पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.