रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी पुलिस ने किराया देने का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये मूल्य का 125 केवीए डीजी सेट (जनरेटर) गायब करने के मामले का खुलासा करते हुए उसे पलामू के पांकी से बरामद कर लिया है। मामले में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुरूंगड़ा निवासी सूरज महली और इटकी के कोईरी टोला निवासी सुजीत कुमार महतो को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कार्ट सराय रोड निवासी आकाश अग्रवाल ने 26 जुलाई को दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। डीएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी, पुअनि सुमित दास, सअनि किरण बारला समेत पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विश्वविद्यालय निर्माण कार्य में लगी यूआरसी कं...