Ranchi News: पुलिस तीरंदाजी में सटीक निशाने से नितिन, नीरज, रजत, बासंती के खाते में स्वर्ण पदक
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड पुलिस की मेजबानी में खेलगांव में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने शानदार तीरंदाजी और सटीक निशानों के बल पर पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के विभिन्न वर्गों में देश भर से आए पुलिस बल के खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। रिकर्व पुरुष वर्ग के 50 मीटर स्पर्धा में सीआईएसएफ के नितिन कुमार यादव (337 अंक) ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के श्रेय भारद्वाज (337 अंक) ने रजत तथा असम राइफल्स के एन सुभाचंद्रा मीतेई (334 अंक) ने कांस्य पदक जीता।
रिकर्व पुरुष वर्ग के परिणाम 30 मीटर में आईटीबीपी के नीरज (354 अंक) प्रथम, सीआईएसएफ के नितिन कुमार यादव (352 अंक) द्वितीय तथा असम राइफल्स के एन सुभाचंद्रा मीतेई (350 अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.