रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पुलिस की चौकसी के दावों के बीच बाइक सवार स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिनों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया गया। सबसे ज्यादा घटनाएं डोरंडा इलाके में हुईं। मंगलवार को डोरंडा में दो बुजुर्ग महिलाओं से चेन की छिनतई हुई। जगन्नाथपुर इलाके में भी एक महिला स्नैचरों की शिकार बनीं। पीड़िताओं ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी। डोरंडा गौरी शंकर नगर की रहने वाली 55 वर्षीय संजू सिंह से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीनकर फरार हो गए। संजू सिंह ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजू सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पूजा...