रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी मैदान के पास वाहन जांच के दौरान लालपुर पुलिस के वाहन चालक को टक्कर मारकर फरार होने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक विश्राम उरांव बरियातू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को मोरहाबादी प्राइम पार्क के पास पेट्रोलिंग टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की कार पुलिस को संदिग्ध दिखाई दी। वाहन पर पूरी तरह ब्लैक फिल्म लगी थी। विंडशील्ड टूटी हुई थी और पीछे का नंबर प्लेट मिट्टी से ढंका हुआ था, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। जैसे ही पेट्रोलिंग टीम ने वाहन को रोककर जांच करने का प्रयास किया, चालक गाड़ी तेज गति से भगाने लगा। इस दौरान उसने पेट्रोलिंग वाहन के चालक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह ...