Ranchi News: पुरुलिया रोड में आवास के बाहर से कार की चोरी
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड में रहने वाले विश्वराज भादुड़ी के आवास के पास से खड़ी की गई कार को चोर ले भागे। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले दिन जब वे अपने कमरे से बाहर निकले तो मकान की चहारदीवारी के पास खड़ी की गई कार को नदारद पाया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि लम्बे कद काठी के एक व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.