रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में हुई जोरदार बारिश ने एक बार फिर रिम्स की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। करीब 99 लाख रुपये की लागत से पुनर्विकसित (रिडेवलप) किए गए पुराने इमरजेंसी भवन के वार्ड में बुधवार को एक-एक फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि पूरा वार्ड तालाब नजर आने लगा। बेड पर भर्ती मरीज नीचे नहीं उतर पा रहे थे। पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया के साथ-साथ रिम्स प्रबंधन तक पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया और काफी मशक्कत के बाद वार्ड से पानी बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, पुराने इमरजेंसी भवन को अब मेडिसिन विभाग का एक्सटेंशन वार्ड बना दिया गया। वर्तमान में यहां मरीज भर्ती हैं। लेकिन बारिश के दौरान वार्ड में पानी भरने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा。 यह भ...