Ranchi News: पुरनाडीह के जंगल में बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के महिलौंग वन क्षेत्र के पुरनाडीह जंगल में रविवार को बकरी चराने गए डोमन मुंडा पर झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में डोमन गंभीर रूप से घायल हो गए। डोमन पिछले 20 वर्षों से अनगड़ा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। उन्होंने साहस दिखाते हुए लाठी से भालू पर वार किया और जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने डोमन को निजी वाहन से अनुमंडल अस्पताल बुंडू पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। विभाग ने पीड़ित के इलाज का खर्च उठाने और नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है। साथ ही ग्रामीणों से जंगल जाने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.