Ranchi News: पुत्र के साथ मिलकर जेठ-जेठानी ने सिर फोड़ा, चेन लूटा
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू आनंदपुरी में रहने वाली चंदा देवी को जेठ और जेठानी ने डंडे से वारकर जख्मी कर दिया। डंडे के वार से महिला का सिर फूट गया व दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं, चेहरा पर भी गहरे जख्म हो गए। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर चचेरे जेठ गनौर राय, जेठानी आशा देवी, भतीजा अनमोल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि चंदा देवी पिछले 20 अगस्त को अपने खटाल पर कामकाज में व्यस्त थी। इसी समय तीनों नामजद वहां पहुंचे और अपशब्द कहने के साथ पिटाई शुरू कर दी। इसी क्रम में उनपर डंडे से सिर व शरीर के अन्य अंगों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। भागते समय तीनों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन व मंगल सूत्र लूटकर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.