Ranchi News: पुण्डिदीरी में शनि मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ प्रखंड के पुण्डिदीरी गांव में सोमवार को नवनिर्मित शनि मंदिर में हवन-पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित रघुवंश गिरी की देखरेख में रायपुर निवासी विष्णु गुप्त ने अनुष्ठान संपन्न कराया। वे राजवैद्य कविराज धनंजय गुप्त शास्त्री के सुपुत्र हैं। देवस्थान के बगल में कविराज के स्मारक पर उनके प्रपौत्र रितेश कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भूमि दाता भरत किशोर साहू ने मंदिर पथ का उद्घाटन किया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद और भोग का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.