Ranchi News: पुंदाग में बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़कर नौ लाख के जेवर चोरी
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पुंदाग इलाही नगर में चोरों ने एक बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी समेत नौ लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस वारदात को चोरों ने उस समय अंजाम दिया, जब परिवार के सदस्य फ्लैट बंद कर शहर से बाहर गए हुए थे। इस संबंध में इलाही नगर निवासी नईमुद्दीन अंसारी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नईमुद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 25 सितंबर को पटना गए हुए थे। इसी दौरान 27 सितंबर की दोपहर एक बजे मकान मालिक सरफराज ने उन्हें फोन कर चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद वह 28 सितंबर को रांची पहुंचे। देखा कि फ्लैट में रखी महंगी घड़ी, हीरे व सोने के जेवरात के अलावा कुछ नगदी रकम थे, सभी गायब मिले। इसके बाद वह पुंदाग ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.