Ranchi News: पीपल का पेड़ घर पर गिरा, घर-ऑटो क्षतिग्रस्त
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। तेज बारिश और हवा के दौरान हरिहरपुर जामटोली पंचायत के जहानाबाज गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर गया। इससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ऑटो और निर्माणाधीन हनुमान मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे सुनीता देवी, पति शंकर गोप के घर के ऊपर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा घरेलू सामान, शेड में खड़ा ऑटो और बगल में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद जमनी और जहानाबाज गांव के बीच आवागमन भी बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया और युवा नेता सुनील कच्छप पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.